{"_id":"69c7c0d9b045354b81009304","slug":"exam-of-students-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156950-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारहवीं की वित्तीय साक्षरता, 10वीं की सामाजिक विज्ञान की हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारहवीं की वित्तीय साक्षरता, 10वीं की सामाजिक विज्ञान की हुई परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकल का नहीं मिला कोई मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शनिवार को बारहवीं कक्षा की वित्तीय साक्षरता और दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। नकल का कोई मामला नहीं मिला। रामपुर उपमंडल में करीब 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने, उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की गणना करने और उत्तर पुस्तिका पर अपने विचरण भरने के लिए दिए गए।
रोहित, सुमन, अंबिका और कशिश सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में आसान प्रश्न पूछे गए थे। दसवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा होने के कारण विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छलक रही थी। कहा कि अब परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा।
कन्या स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि बोर्ड ने नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विद्यार्थी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। नकल का कोई मामला नहीं मिला है। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 30 मार्च को शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा और खुदरा बिक्री सहित अन्य परीक्षाएं होंगी।
Trending Videos