सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Grand welcome to brother-in-law and nephews with musical instrument

Rampur Bushahar News: वाद्ययंत्रों ध्वनियों के साथ जाई-भांजाें का भव्य स्वागत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome to brother-in-law and nephews with musical instrument
कोटला में आयोजित ब्रह्मभोज में नाटी डालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सिंहासिनी मंदिर कोटला में ब्रह्मभोज का किया जा रहा आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड के कोटला में ब्रह्मभोज के लिए पहुंचे जाई-भांजों का भव्य स्वागत किया गया। देवी सिंहासिनी ने स्वयं मंदिर कमेटी कोटला और ग्रामीणों के साथ जाई-भांजों का पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जाई-भांजों के स्वागत के बाद मंदिर के प्रांगण में जलपान की व्यवस्था की गई। ब्रह्मभोज से पहले वीरवार शाम से मंदिर में सत्यनारायण की कथा शुरू हुई। 27 अप्रैल को सिंहासिनी माता और तीन देवताओं ने कोटला पहुंचकर 28 अप्रैल से नए मंदिर में दुर्गा पाठ शुरू किए। दुर्गा पाठ और सत्यनारायण कथा मदन शर्मा, प्रवीण शर्मा और हितेश शर्मा ने पूरी की। मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन मेहता ने बताया कि देवी सिंहासिनी माता के आदेश से ब्रह्मभोज के लिए आए जाई-भांजों का देवी सिंहासिनी और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। एक मई को पूर्णाहुति के बाद दत्त महाराज बसाहरा, लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मंझगांव और कुंद्रा नाग कुन्नी दुर्गा पाठ से उठकर अपने अपने रथ में बैठेंगे और उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद देंगे। देवी साहिब सिंहासिनी मंदिर कोटला मंदिर कमेटी के सचिव हरीश खन्ना, उप प्रधान अविनाश सेवगी, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, सदस्य दीपक लास्टी, हेमंत वर्मा, रमेश खन्ना, गोविंद वर्मा, शीशी मेहता, केवल वर्मा, कृष्ण वर्मा, अमर वर्मा, प्रेम चौहान, विजय खन्ना, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, प्रदीप भंडारी सहित सभी कमेटी सदस्य और ग्रामीणों ने जाई-भांजों के स्वागत में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed