सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health camp held in Chhapoti, 237 patients treated

Rampur Bushahar News: छपोटी में लगा स्वास्थ्य शिविर, 237 मरीजों का किया उपचार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health camp held in Chhapoti, 237 patients treated
आयुष मेले के दौरान छपोटी गांव में म​हिलाओं को औषधीय पौध वितरण करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। सं
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शिविर का शुभारंभ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आयुष विभाग ने आयुष मेला–आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत उपमंडल रोहड़ू की कुई पंचायत के छपोटी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया। शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और स्वास्थ्य जांच सुविधाएं प्रदान की गईं। इसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच की गई। शिविर में कुल 237 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इस दौरान लोगों को औषधीय पौधों और इसके बीज का वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार और रोगों से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी (एसडीएएमओ) रोहड़ू डॉ. मोहिंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में विशेष सत्र के दौरान जोगिंद्रनगर से वनस्पति विशेषज्ञ मदन लाल ने स्थानीय स्तर पर पाई जाने वालीं औषधीय जड़ी-बूटियों की पहचान, उनकी खेती और उपयोग के बारे में जानकारी दी। शिविर में फार्मेसी अधिकारी गोवर्धन, शिव सिंह, दलीप, एएनएम रिपना, ममता और मिडवाइफ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article