{"_id":"69c7d458cd3f357a8f09e819","slug":"health-checkup-in-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156973-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आयुष मेले में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आयुष मेले में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम मैदान आनी में आयुष ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में निशुल्क चिकित्सा जांच, योग, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई। पौधों का वितरण किया गया।
मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, ऋतु अनुसार खान-पान, दिनचर्या, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और पंचकर्म के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में शुगर, रक्तचाप (बीपी) और हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेत मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ और निरोग जीवन जी सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
कार्यकारी आयुष उपमंडल चिकित्सा अधिकारी आनी डॉ. हरीश शर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य आम जनता को आयुष विभाग की योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। आयुर्वेद न केवल रोगों के उपचार में सहायक है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
Trending Videos