सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Pharmacist Day celebrated at Polytechnic Institute, Rohru

Rampur Bushahar News: बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में मनाया अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहड़ू के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष फ्रेशर वेलकम समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डी फार्मेसी छात्रों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई।

International Pharmacist Day celebrated at Polytechnic Institute, Rohru
बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वा
विज्ञापन

विस्तार

रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इस अवसर पर डी फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रवक्ता मनोज शुक्ला ने किया। उन्होंने फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण भी करवाई गई। प्रवक्ता उदय चौहान ने फार्मासिस्ट दिवस पर जानकारी दी। फार्मेसी दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों ने फार्मेसी कॉलेज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर वेलकम समारोह का आयोजन किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य शशि शर्मा ने इस दिवस का महत्व बताया। इस अवसर पर किन्नौर संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज पथिक, वरिष्ठ व्याख्याता मोती शर्मा, लोकेंद्र सिंह, प्रवक्ता महेश चौहान, उदय चौहान, भारत भूषण शर्मा, मनोज शुक्ला और कार्यशाला अधीक्षक अंशुल धीमान उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article