बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kaloti team won the rural level cricket competition

Rampur Bushahar News: कलोटी टीम ने जीती ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम ट्रॉफी और 1.33 लाख रुपये से सम्मानित
Trending Videos


संवाद न्यूज़ एजेंसी



रोहड़ू। नवयुवक मंडल नकराड़ी की ओर से पटसारी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा संपन्न हो गई। प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर कलोटी टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला कलोटी और अढ़ाल के बीच खेला गया। अढ़ाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में नौ विकेट खोकर 51 रन बनाए। टीम की ओर से पारस ने 13 और आशीष ने 10 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलोटी टीम ने पांच विकेट खोकर सात ओवरों में मैच जीत लिया। कलोटी के गेंदबाज विक्की को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सुजल को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब बलग टीम के विक्की को मिला, जबकि बेस्ट गेंदबाज कलोटी के विक्की रहे। बेस्ट विकेटकीपर अढ़ाल के आशीष ठाकुर और बेस्ट क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार रवि को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 1.33 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 66 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed