सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Invention Campaign organized at Dansa School

Rampur Bushahar News: गणित ओलंपियाड में नव्या नेगी, विज्ञान ओलंपियाड में परीक्षित रहे प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
National Invention Campaign organized at Dansa School
डंसा स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तैयार किए
विज्ञापन
डंसा स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का किया आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणित मॉडल, प्रश्नोत्तरी, विज्ञान ओलंपियाड और कोलाज प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में स्कूल के प्रधानाचार्य सहदेव नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजेता सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गणित ओलंपियाड में नव्या नेगी और विज्ञान ओलंपियाड में परीक्षित प्रथम रहे। गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिवांशु, युवराज और अरमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षित, नीतीश, आर्यन ने दूसरा और पलक, खुशी और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित मॉडल में प्रिक्षित, निशांत प्रथम, सचिन-खुशी द्वितीय और नीतीश, युवराज, ध्रुव और कार्तिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड में नव्या नेगी ने पहला, पलक ने दूसरा और दिवांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ध्रुव, पलक, पलक कुमारी और आरुषि ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्तिक, आर्यन, दिवांशु, खुशी ने दूसरा और युवराज, अरमान, नव्या व सचिन खाची ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान मॉडल में आरुषि, पालक, गुंजन ने प्रथम व आर्यन, मनजीत, अनुराग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नव्या नेगी और पालक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ओलंपियाड में परीक्षित प्रथम, सचिन खाची द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शिक्षक सुरेश शर्मा और शिवानी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के बारे में जागरूक किया। विजेताओं को शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article