{"_id":"69f33a2abeebbf6b680e9788","slug":"panchayati-raj-elections-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-159211-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में 30,314 और कोटखाई में 30,490 मतदाता तीन चरणों में डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में 30,314 और कोटखाई में 30,490 मतदाता तीन चरणों में डालेंगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन
26, 28 और 30 मई को सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पंचायती राज चुनाव में जुब्बल और कोटखाई विकास खंड में इस बार 60,804 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान तीन चरणों में होंगे। इसकी अधिसूचना राज्य चुनाव आयोग ने घोषित कर दी है। जुब्बल विकास खंड की 25 पंचायतों में कुल मतदाता 30,314 हैं। इसमें 15,177 महिला और 15,137 पुरुष मतदाता हैं। चुनाव के पहले चरण में 26 मई को सोलंग, अंटी, झाल्टा, सरस्वतीनगर, झगटान, बरथाटा, शिल्ली, पराली और मंढोल पंचायत में मतदान होगा। 28 मई को पंद्राणु, नंदपुर, गिल्टाड़ी, थाना, मांदल, कठासू, जयपीढ़ी माता, कोट कायना और झड़ग पंचायत में मतदान होगा। 30 मई को कुडडू, रांवी, भोलाड़, धार, बढ़ाल, सारी और नकराड़ी पंचायत में मतदान होगा। कोटखाई विकास खंड की 27 पंचायतों में कुल 30,490 मतदाता हैं। इसमें महिलाएं 15,452 और पुरुष मतदाता की संख्या 15,038 है। 26 मई को कलबोग, क्यारवी, रामनगर, क्यारी, थरोला, गरावग, बखोल, हिमरी और बगाहर पंचायत में मतदान होगा। 28 मई को रतनाड़ी, चौगान कुलटी, रावला क्यार, पनोग, टाहू कथांडी, दरकोटी, महासू, घुंडा भड़ेच और गुम्मा पंचायत में मतदान होगा। 30 मई को बाघी, नगान, पुड़ग, पराली बदरूनी, देवरी खनेटी, बाग डुमैहर, प्रेमनगर, देवगढ़ और पांदली पंचायत में मतदान हाेगा।
Trending Videos