सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parents raised the issue by holding a meeting

Rampur Bushahar News: आनस स्कूल से शिक्षकों के तबादलों से अभिभावकों में रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parents raised the issue by holding a meeting
आनस स्कूल में बैठक कर अभिभावकों ने शिक्षकों के तबादलों पर जताया रोष। संवाद
विज्ञापन
बैठक कर अभिभावकों ने उठाया मुद्दा
Trending Videos

नित्थर के कई स्कूल एक शिक्षक के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
उप तहसील नित्थर के कई सरकारी स्कूलों से हो रहे शिक्षकों के तबादलों से अभिभावकों में रोष है। क्षेत्र के प्राथमिक, मिडल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इन दिनों दाखिले की प्रक्रिया चली हुई है, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी से अभिभावकों में नाराजगी है। वीरवार को अभिभावकों ने बैठक में यह मुद्दा उठाया। बैठक में कहा कि क्षेत्र के कई स्कूल मात्र एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं, जो बच्चों के पलायन का कारण बन रहा है। इसका ताजा उदाहरण माध्यमिक स्कूल आनस है, जहां सिर्फ एक ही शिक्षक रह गया है। स्कूल में एकमात्र संस्कृत विषय का अध्यापक शेष बचा है, जबकि स्कूल से हाल ही में टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल का तबादला हो गया है। शिक्षकों के तबादलों से अभिभावकों में रोष है और अब अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में इस स्कूल में बच्चों की संख्या सिर्फ पांच रह गई है, जबकि स्थानीय लोगों ने बड़ी मेहनत से यहां के लिए बच्चे एकत्रित किए थे। आनस के अभिभावकों ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि शिक्षकों के तबादले क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ सरासर नाइंसाफी है। एक तो सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है, वहीं जहां शिक्षकों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, उन ग्रामीण इलाकों से शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं।
विद्यार्थियों को राहत देने की मांग
बैठक में अभिभावकों ने शिक्षकों के तबादलों पर चिंता जताई। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द स्कूल में शिक्षकों की तैनाती कर ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, धर्मपाल और संयोजक मनजीत ठाकुर ने कहा कि स्कूल में इन दिनों दाखिलों का दौर चल रहा है, जबकि शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed