सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru Municipal Council's scope has been expanded, with nine wards now

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू का दायरा बड़ा, अब होंगे नौ वार्ड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबाखाटल से पलकन दोगरी और बीफार्मेसी काॅलेज तक हुआ विस्तार
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू का दायरा बढ़ गया है। दायरा बढ़ने के साथ वार्डों की संख्या नौ हो गई है। प्रशासन ने नगर परिषद के वार्डों का परिसीमन कर दिया है, जिसकी अधिसूचना उपायुक्त शिमला ने जारी की है। प्रशासन ने 19 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया है। नगर परिषद रोहड़ू में अभी तक सात वार्ड थे। अब परिषद में दो नए वार्ड शामिल किए गए हैं। दशालनी और सेरी वार्ड नंबर-1 पूर्व दिशा में मखी नाला से लेकर एमसी कार्यालय तक, उत्तर दिशा में कुटूधार तक, दक्षिण दिशा में पटवार खाना रोड़ से एमसी कार्यालय तक और दशालनी गांव, न्यू सेरी क्षेत्र तक होगा। वार्ड नंबर-2 ऊपरी बाजार का क्षेत्र पूर्व दिशा में योगेश्वर लाल के घर से लेकर डिडी नाला तक, पश्चिम दिशा में अपर बाजार मार्केट रोड से अपर बाजार सीढि़यों तक शामिल है। उत्तर दिशा में डिड्डी नाला तक, दक्षिण दिशा से डीएफओ कार्यालय तक, लक्ष्मी चंद हाउस से मीट मार्केट तक का क्षेत्र शामिल है। इसमें लोअर सेरी भी शामिल है।
वार्ड नंबर-3 मुख्य बाजार का क्षेत्र पूर्व दिशा में गुडरू मोहल्ला मार्ग तक, पश्चिम में शिखड़ी नदी तक, उत्तर में सिटी पुलिस चौकी तक शामिल है। साथ ही आत्मा राम हाउस से लेकर मुख्य बाजार की सीढि़यों तक का क्षेत्र शामिल है। इसमें चिड़गांव रोड की ओर खिट्टा भवन से लेकर श्याम भवन का क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर-4 समाला का क्षेत्र पूर्व दिशा में ढिड्डी नाला तक, पश्चिम में बीफार्मेसी काॅलेज तक, समाला क्षेत्र, एमसी पार्किंग, एचआरटीसी कार्यशाला, हिमुडा कलौनी और लोअर पौली क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर-5 बस स्टैंड क्षेत्र पूर्व में अपर बाजार रोड तक, पश्चिम में शिखड़ी नदी तक, दक्षिण में ऊपरी बाजार की सीढि़यों तक और रोहड़ू-रामपुर रोड पर पुराने बस अड्डे क्षेत्र से लेकर मीट मार्केट तक शामिल है। वार्ड नंबर -6 ब्लाॅक रोहड़ू क्षेत्र पूर्व में शिखडी बृज से कोर्ट रोड तक, पश्चिम में नरेंश टांटा की दुकान तक, उत्तर दिशा में नारटा कलौनी तक, दक्षिण दिशा में डाकघर तक, डीएफओ को आवासीय क्षेत्र, पुलिस स्टेशन और बीएसनएल का क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर- 7 कोर्ट रोड के क्षेत्र के दायरे में पूर्व दिशा में शिखड़ी नदी तक, पश्चिम में एचपीएमसी कोल्ड स्टोर तक, उत्तर दिशा में एसडीएम कार्यालय की ऊपरी भाग तक, कोर्ट रोड़ से निचले हिस्से से लेकर पब्बर नदी तक क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर-8 बाऊटीनाला क्षेत्र पूर्व में वीरभद्र सिंह पार्क तक, पश्चिम में न्यू लाइफ अस्पताल से पलकन दोगरी तक, उत्तर में पन्ना लाल हाउस तक, संपूर्ण राजस्व गांव गंगटोली देहात और आंबेडकर नगर ग्लोरी स्कूल क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर- 9 शक्तिनगर क्षेत्र पूर्व में लंबाखाटल गोसदन तक, पश्चिम में आत्मा राम हाउस से गुडरू मोहल्ले तक, उत्तर में पटवार खाना रोड से एमसी कार्यालय तक, आईपीएच कार्यालय क्षेत्र और गोयल मोटर क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article