सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rupi Panchayat has been without electricity for three days

Rampur Bushahar News: रूपी पंचायत में तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी झेल रहे परेशानी
Trending Videos

. जल्द नहीं हुई बिजली बहाल तो ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी में बिजली आपूर्ति ग्रामीणों की समस्या बढ़ा रही है। पिछले तीन दिन से रूपी पंचायत में बिजली नहीं है। बिना बिजली के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। तीन दिन से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्र में बिजली की यह समस्या आज की नहीं है। कई वर्षों से ग्रामीण बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार को मौसम खराब होने के बाद से रूपी पंचायत में बिजली गुल है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली न होने से उन्हें भी परीक्षाओं की तैयारियां करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय ग्रामीण पदम देवी, रमेश नेगी, वीना, पाली, अशोक, अजय कुमार, डुलु देवी, मनोज, महेंद्र और छेरिंगपति ने कहा कि रविवार को बारिश में बिजली बोर्ड की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। हल्की सी हवा और बारिश के बाद ही क्षेत्र में बिजली गुल हो जाना बोर्ड की अनदेखी को दर्शा रहा है। बिजली न होने से हजारों ग्रामीण तीन दिन से दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को पेश आ रही है। इन दिनों उनकी वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली न होने के कारण रात के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे। अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से जल्द समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है। साथ ही चेताया कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो वे प्रशासन और विद्युत बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article