{"_id":"69d786bf5e17c9270d0cbd54","slug":"two-people-from-jaguni-village-blocked-the-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157763-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगूणी में खोदाई से सड़क अवरुद्ध, सनेई गांव यातायात सुविधा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगूणी में खोदाई से सड़क अवरुद्ध, सनेई गांव यातायात सुविधा से वंचित
विज्ञापन
डंसा पंचायत के सनेई गांव के ग्रामीण एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपत हुए। संवाद
विज्ञापन
. ग्रामीण, किसान, बागवान और स्कूली बच्चे सड़क बंद होने से झेल रहे परेशानी
. सनेई गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उचित कार्रवाई की उठाई मांग
. सड़क के दोनों ओर खोदाई के कारण बसों की आवाजाही भी पड़ी ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डंसा पंचायत के दो लोगों ने सनेई गांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। दोनों ने सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खोदाई कर दी है। इससे सनेई गांव के ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित हो गए हैं। रोषजदा सनेई गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। हालांकि, ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने सड़क के मसले को सुलझाने के लिए मौके पर लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजा है। रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत के सनेई गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों और महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सनेई गांव को मुख्य सड़क से जोड़नी वाली सड़क पर जगूणी गांव में दो लोगों ने खोदाई कर सड़क को बाधित कर दिया है। सड़क बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। गांव से रोजाना करीब 300 लीटर दूध रामपुर शहर और दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र पहुंचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस मामले में संज्ञान लेते हुए सड़क में हुए अवरोध को तुरंत हटाने और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसे लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को सुनते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जगदीश हुडन, ईश्वर सिंह, मनी लाल, महेंद्र ठाकुर, गुरजीत, मेहर सिंह, कतला देवी, कलम सिंह, कामराज हुडन, रोशनी देवी, सुनीता, धीरज, प्रताप सिंह, संसार दास, मोहन सिंह, तिलक राज, सुजाता, कमला नेगी, सुषमा सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos