{"_id":"69d7b1d377519927d4001f42","slug":"anguish-for-bus-service-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176035-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिपुरधार में ग्रामीणों ने निगम और अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिपुरधार में ग्रामीणों ने निगम और अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
हरिपुरधार में बस चालकों की मनमानी कखिललाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
निगम कर्मियों पर अपनी सुविधा अनुसार बस संचालन के जड़े आरोप
वीरवार को बस सुविधा न मिलने से स्कूल के बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। नाहन से बढ़ोल रूट पर चलने वाली बस सेवा पिछले करीब तीन महीने से नियमित रूप से बढ़ोल नहीं पहुंच रही है। इसके चलते लोगों ने वीरवार को हरिपुरधार में निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर आरएम नाहन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी के चालक-परिचालक यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर अपनी सुविधा अनुसार बसों का संचालन कर रहे हैं। कभी बसों को हरिपुरधार में ही खड़ा कर दिया जाता है तो कभी अंधेरी तक ही सीमित कर दिया जाता है। लोगों का कहना है कि चालक-परिचालक कभी खराब सड़क तो कभी बस में खराबी का बहाना बनाकर सेवा बाधित कर देते हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बात की, जिन्होंने सड़क को सुचारु बताया, बावजूद इसके बस सेवा प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन-चार दिन से बस हरिपुरधार तक ही आ रही है, जबकि यह बढ़ोल के लिए दिन की अंतिम बस सेवा है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार को बस हरिपुरधार तक भी नहीं पहुंची, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। वीरवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई जब क्षेत्र के कई बच्चों को नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने संगड़ाह जाना था। बस उपलब्ध न होने के कारण अभिभावकों को किराये पर टैक्सी लेकर बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचाना पड़ा।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी भारी रोष है कि चंडीगढ़-हरिपुरधार बस सेवा पिछले करीब पांच महीनों से अंधेरी तक ही सीमित है। ग्रामीणों का कहना है कि आरएम नाहन ने एक अप्रैल से चंडीगढ़ बस को हरिपुरधार तक चलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 9 अप्रैल तक भी यह सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि सड़क में एक स्थान पर खाई है। खराब मौसम और बारिश के चलते वहां से बस निकालना जोखिम भरा रहता है। बुधवार को हरिपुरधार से ग्रामीण निगम के चालक को जबरदस्ती कर बस बढ़ोल के लिए ले गए। उस स्थान पर बस फंस गई। पत्थर गिरने से बस का अगला शीशा टूट गया। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने पर बस सेवा को सुचारु किया जाएगा।
Trending Videos