सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chudeshwar samiti meeting in ponta

Sirmour News: सरेन सराहां में 12 अप्रैल को होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति आम अधिवेशन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chudeshwar samiti meeting in ponta
पांवटा साहिब के लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में चूडेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी की बै
विज्ञापन
पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक
Trending Videos

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी और अन्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में केंद्रीय चूड़ेश्वर सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा ने की, जबकि मुख्य संरक्षक प्रो. अमर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान फैसला लिया गया कि 12 अप्रैल को चूड़ेश्वर सेवा समिति का आम अधिवेशन सरेन सराहां में होगा।
बैठक में चूड़धार में सेवा समिति के माध्यम से यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर विचार मंथन किया गया। अध्यक्ष बीएम नांटा ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों ने इस वर्ष होने वाले अधिवेशन की रूप रेखा तैयार की। वार्षिक बैठक के एजेंडे पर चर्चा हुई। इस समय चूड़धार की यात्रा बंद रहती है। इन दिनों बर्फबारी से दिक्कतें आती हैं। बर्फ में फंसने का खतरा बना रहता है। 12 अप्रैल (बैसाख) मास की संक्रांति पर यात्रा खुलती है। लोगों को पर्यावरण की दृष्टि से जागरूकता के बारे में भी अवगत किया जाता रहा है। विशेष अभियान के तहत यात्रा के बाद प्लास्टिक-कूड़ा एकत्रित किया जाता है। यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि चूड़धार की पवित्रता को बना कर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महासचिव सुनील कमल ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। यात्रा के दौरान और भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर सुझाव मांगे गए। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 12 अप्रैल 2026 को तहसील चौपाल सराहां के सरेन में इस वर्ष आम अधिवेशन होगा। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव सुनील कमल, उपाध्यक्ष प्रदीप मंगई, वित्त एवं संसाधन समिति उपाध्यक्ष समिति उपाध्यक्ष जगमोहन सूर्या, कोषाध्यक्ष चेत राम शर्मा, पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, सीआर शर्मा, हरिनंंद मेहता, बलदेव समटा, राजेंद्र सिंह नेगी, रामलाल हांडा, बलदेव शास्त्री, कुलानंद शर्मा, प्रताप नेगी, अमर सिंह, रामभज, संतराम चौहान, बलबीर सिंह व पूरन तोमर समेत आदि उपस्थित रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed