{"_id":"697f55d65f175faf060bc0f0","slug":"cricket-pratiyogita-in-lana-palar-nahan-news-c-177-1-nhn1002-170945-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंझाल ने चाढ़ना को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंझाल ने चाढ़ना को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
पालर में संपन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लाना पालर में क्षेत्र की 64 टीमों ने स्पर्धा में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू /संगड़ाह (सिरमौर) रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाना पालर पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पंझाल के नाम रहा। समापन समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी वीरेंद्र पुंडीर, राजेश शर्मा, अशोक ठाकुर तथा करमजीत ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट क्लब लाना पालर के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंझाल और चाढ़ना की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पंझाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चढ़ना को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समिति द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लेकर ग्रामीण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायक कपिल शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर क्रिकेट क्लब लाना पालर के अध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कृष्ण शर्मा, विनय शर्मा, राकेश, गोपाल ठाकुर, अंकित ठाकुर, पुनीत चौहान, राघवानंद शर्मा, अजय कुमार, पंकज शर्मा, पृथ्वी शर्मा, इंद्रदेव शर्मा, धर्म सिंह शर्मा, शिवानंद शर्मा, पुनीत शर्मा, भागचंद, रामलाल शर्मा, अशोक शर्मा, विक्की शर्मा, संजय शर्मा, इंदर सिंह रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, यशवंत ठाकुर, रमेश चौहान, जगदीश शर्मा व अमीचंद शर्मा सहित लाना पालर पंचायत व महिला मंडल के सदस्य व लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos