{"_id":"69c28ed2b77ce96d00069aa6","slug":"dc-meeting-on-loan-yajna-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174808-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक 71.74 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक 71.74 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल : उपायुक्त
विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना पुस्तक का विमोचन करती उपायुक्त। स्रोत: जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में चालू वित्त वर्ष के दौरान वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 6 हजार 488 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, जिसके तहत दिसंबर 2025 तक 4 हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जो कि कुल लक्ष्य का 71.74 प्रतिशत है।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में कृषि ऋण संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए बैंकर्स को निर्देश दिए कि किसानों के केसीसी संबंधी मामलों को शत प्रतिशत सुविधा प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ऋण संबंधी मामलों को समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की पुस्तक का विमोचन किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता भी की। उपायुक्त ने बैंकों को जिले के दूरदराज क्षेत्रों में भी वित्तीय जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में यूको बैंक के एलडीएम सरोज कुमार ने क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अग्रणी जिला अधिकारी आरबीआई राहुल जोशी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह, उप निदेशक कृषि साहब सिंह के अतिरिक्त संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-- -संवाद
Trending Videos