{"_id":"69be875a7bf499a24d0e3891","slug":"drugs-taskar-sent-to-jail-nahan-news-c-177-1-nhn1001-174575-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर को पहुंचाया सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर को पहुंचाया सलाखों के पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के खिलाफ अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं मामले
-समाज को नशे से बचाने के लिए गृह विभाग के आदेशों के बाद की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस न केवल नशा बरामद कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, साथ ही बार-बार नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों को भी पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत गृह विभाग की अनुमति से जेल भेज रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने पांवटा साहिब से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को हिरासत में लेकर आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में भेज दिया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश सरकार, गृह विभाग के जारी आदेश की अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य गुप्तचर विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स शिमला के नेतृत्व और पांवटा साहिब पुलिस थाने के प्रभारी ने महमूद अली उर्फ बुलबुल, निवासी बातामण्डी, तहसील पांवटा साहिब को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में भेजा गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय नशा तस्कर है। उसके खिलाफ चित्तौड़गढ़ राजस्थान में 5 नवंबर, 2023 को मामला दर्ज है। इसमें उसके कब्जे से 1042.850 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया था। वहीं हरियाणा के पिल्लूखेड़ा जींद पुलिस थाना में भी 30 अप्रैल, 2024 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यहां उसके कब्जे से 2.563 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी।
एसपी ने बताया कि जो व्यक्ति बार-बार नशा तस्करी में शामिल पाया जा रहा है उसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कई आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। व्यक्ति आगामी आदेशों तक जेल में रहेगा।
संवाद
Trending Videos