{"_id":"69454e4f07a233a2cb0de165","slug":"ekal-nari-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1001-167397-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एकल नारियों को सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एकल नारियों को सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
देवनी में एकल नारियों की बैठक में भाग लेती सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
महिला
ग्राम पंचायत देवनी में आयोजित हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एकल नारी शक्ति संगठन की तरफ से शुक्रवार को विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत देवनी के आंगनबाड़ी केंद्र में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें कार्यकर्ता हेमलता विशेष रूप से मौजूद रहीं।
बैठक में उपस्थित महिलाओं को सरकार की तरफ से एकल नारियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें विधवा/परित्यक्ता/एकल महिला पेंशन योजना जिसमें 1,150 प्रति माह की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना जिसमें घर बनाने के लिए 3 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अलावा बैठक में एकल नारियों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। महिलाओं ने उनको पेश आ रही विभिन्न समस्याओं बारे भी जानकारी दी। एकल नारियों जिन्होंने डटकर परिस्थितियों का सामना किया और आज अच्छे मुकाम पर हैं, उनके उदाहरण देकर भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पंचायत की उपप्रधान शबनम, वार्ड सदस्य कुसुम, आशा कार्यकर्ता आशा रानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ईएनएसएस सहयोगी, परियोजना समन्वयक रीमा आदि मौजूद रहे।
संवाद
Trending Videos