{"_id":"69d8ffe0c80cd48e9d02b254","slug":"health-department-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1001-176122-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक बैठक शुक्रवार को नाहन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने की। इसमें जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों के बीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान गत वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने चालू वित्त वर्ष के लिए विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि आम लोगों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंच सके।
बैठक में विशेष रूप से क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुचारू संचालन पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति हासिल करें।
इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने तथा दूरदराज क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
संवाद
Trending Videos