सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti program

Sirmour News: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti program
यूकोआरसेटी नाहन में निदेशक के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रही महिलाएं। स्रोत: यूकोआरसेटी
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos


यूको आरसेटी सिरमौर में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, यूको आरसेटी सिरमौर की ओर से ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। नाहन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 30 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं जिनको 35 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

संस्था की निदेशक मंजीत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं के बीच आपसी परिचय और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आइस-ब्रेकिंग गेम का आयोजन किया गया। डोमेन स्किल टीचर उपमा धीमान ने प्रतिभागियों को संचार कौशल विकसित करने और समूह में मिलजुलकर काम करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की निदेशक मंजीत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को न केवल तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा, बल्कि उन्हें भविष्य में उपलब्ध रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed