सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kafota college annual fubction

Sirmour News: शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी किए सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kafota college annual fubction
कफोटा कॉलेज के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
-डिग्री कॉलेज कफोटा में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन
Trending Videos


-काॅलेज में घट रही विद्यार्थियों की संख्या पर जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेसी
कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नाहन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विभव कुमार शुक्ला मुख्यातिथि और पांवटा साहिब महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश चौहान विशिष्ट अतिथि रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नलिन रमौल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज में घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में 131 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या 151 थी। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। निकिता ने झूमर पर डांस कर अपनी प्रस्तुति दी, वहीं छात्राओं ने चुनी दी मेरे रंग लगा दिया, पंजाबी डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद धीरज ने गजल, आशीष व इंदू ने पहाड़ी नाटी डाली। रितिका ने हिंदी गाने पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंकित पुंडीर, आशीष, नीलम, शाक्षी, तूलिका, बंधन , कमलेश, धीरज, आरूषि, दीपक, हिमांशी, प्रीति, कनिका, मंजीत निकिता, अंजली, बाबूराम, कल्पना सृष्टि, पूनम, कविता, मीनाक्षी, सुनील, प्रतिभा, अजय, सुमन, निकिता, शिवानी, बाला, रीतू, विजय, विनय, रजनीश, नितिन अमन, विजयलक्ष्मी, शीतल, संजना, उर्वशी, रेशमा, तनिशा, मनीषा और पल्वी आदि को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा महाविद्यालय ने समाजसेवी संजय कंवर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा की माता सत्या शर्मा को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, प्रोफेसर विक्रम ठाकुर, दिनेश पुंडीर, अभिभावक संघ के अध्यक्ष धनवीर पुंडीर, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, बलवीर चौहान, दाता राम शर्मा, कुंदन सिंह शास्त्री, भाव सिंह कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद

कफोटा कॉलेज के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

कफोटा कॉलेज के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed