{"_id":"69beb9a7104b48cd980a9272","slug":"trilokpur-navratra-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174609-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर मंदिर में 24 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर मंदिर में 24 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। सं
विज्ञापन
त्रिलोकपुर मंदिर में 24 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
-मौसम साफ रहने से मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शनिवार को 24000 श्रद्धालु पहुंचे। त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवरात्र मेले के तीसरे दिन मंदिर न्यास समिति को 10,58,330 रुपए नकदी, 22 ग्राम सोना, 8 किलोग्राम चांदी और दो विक्टोरिया सिक्के चढ़ावे में प्राप्त हुए।
नियमानुसार मंदिर के कपाट सुबह ही खोल दिए गए थे। शनिवार को मौसम साफ रहने की वजह से श्रद्धालु भारी संख्या में त्रिलोकपुर पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर न्यास समिति संयुक्त आयुक्त राजीव सांख्यान ने बताया कि पहले और दूसरे नवरात्र मेले में आए श्रद्धालुओं की संख्या से लगभग दोगुनी संख्या तीसरे दिन दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को चौथे दिन अवकाश होने की वजह से ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना है। इसके लिए पहले से ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नवरात्र मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर न्यास समिति को सहयोग करें, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। संवाद
Trending Videos