सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination of girls

Sirmour News: सिरमौर में 159 किशोरियों को लगाए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination of girls
एमसीएच सेंटर नाहन में एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद प्रमाण पत्र दिखातीं किशोरियां। संवाद
विज्ञापन
-पांच चरणों में अब तक 1204 किशोरियों का टीकाकरण और काउंसलिंग
Trending Videos


-नजदीकी कोल्ड चेन केंद्र ले जाकर लगवाएं टीका : डॉ. राकेश प्रताप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू/संगड़ाह/राजगढ़/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 19 केंद्रों में 159 किशोरियों को टीके लगाए गए। इसके साथ ही जिले में अब तक पांच चरणों में कुल 159 किशोरियों का टीकाकरण और काउंसलिंग की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार सबसे स्वास्थ्य खंड राजपुर के कोल्ड चेन केंद्रों में 58, धगेड़ा में 26, शिलाई में 22, संगड़ाह में 26, राजगढ़ में 12 और पच्छाद में 15 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरियों और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, टीके की उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। काउंसलिंग के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से बचाव करता है। यह वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अलावा यह टीका जननांगों के मस्सों और अन्य संबंधित कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। यह टीका किशोरियों को यौन रूप से सक्रिय होने से पहले लगवाने पर सबसे अधिक प्रभावी होता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि अभियान के पांच चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। पहले चरण में 271, दूसरे में 232, तीसरे चरण में 320, चौथे चरण में 222 और पांचवें चरण में 159 किशोरियों को टीके लगाए गए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को नजदीकी कोल्ड चेन सेंटर ले जाकर एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed