फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   An electric bus will be operated from the Dharampur bus stop to the college.

Solan News: धर्मपुर बस स्टॉप से कॉलेज के लिए चलाई जाएगी इलेक्ट्रिक बस

Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज की खराब सड़क सुधारने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश
विज्ञापन

खेलकूद व पढ़ाई में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
धर्मपुर कॉलेज में हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। डिग्री कॉलेज धर्मपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उपमंडलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक सुल्तानपुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया, जिसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
सुल्तानपुरी ने छात्रों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य अच्छे अधिकारी बनकर समाज में नाम कमाना है। उन्होंने छात्रों को बुजुर्गों की सहायता करने का आह्वान किया। विधायक ने घोषणा की कि धर्मपुर बस स्टॉप से कॉलेज के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बस सुविधा शुरू होगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कॉलेज की खराब सड़क सुधारने के निर्देश भी दिए। प्राचार्या सुनीता गोयल ने कॉलेज की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन

वर्ष भर में शैक्षिक, खेलकूद और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। इनमें एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य और पहाड़ी नाटी प्रमुख रहे, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डीएसपी अनिल शर्मा, जल शक्ति विभाग धर्मपुर के सहायक अभियंता भानु उदय, पुलिस प्रभारी धर्मपुर दिलीप तोमर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed