फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Awareness rally organized on World Youth Day

Solan News: विश्व युवा दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Thu, 13 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized on World Youth Day
सोलन शहर के कोटलानाला में विश्व युवा दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा रवान
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
विज्ञापन


नशे को लेकर कोटलानाला से शुरू हुई रैली में कई युवाओं ने लिया भाग
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निकाली गई रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोटलानाला से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर शुरू किया। इस दौरान रैली में कई युवाओं ने भाग लिया और नशे व एचआईवी के प्रति नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने एचआईवी को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। यह अभियान जिले में 12 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एचआईवी और एड्स जैसी बीमारी से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एचआईवी और एड्स ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें केवल जागरूकता से ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे के लिए उपयोग होने वाली एक ही सुई के कारण इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके तहत आने वाले समय में कई स्थानों पर जांच शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी इसके प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रैली से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एचआईवी को लेकर उपायुक्त सोलन के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें बीमारी के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed