फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki Civil Hospital to be illuminated by solar energy.

Solan News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा अर्की का सिविल अस्पताल

Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Arki Civil Hospital to be illuminated by solar energy.
अर्की अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते विधायक संजय अवस्थी।संवाद
अस्पताल बनाएगा अपना पोर्टल, मरीजों को मिलेगी सभी जानकारियां
विज्ञापन

अस्पताल में बंद पड़े आक्सीजन प्लांट को चलाने पर भी बनी सहमति
अर्की अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक, कई निर्णय लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की के सभागार में उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। विधायक संजय अवस्थी विशेष तौर पर मौजूद रहे।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्त रस्तोगी ने अर्की कुनिहार और दाड़लाघाट के अस्पतालों का ब्योरा दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही सिविल अस्पताल अर्की का पोर्टल बनाया जाएगा जिसमें अस्पताल संबंधित सभी जानकारियां साझा की जाएंगी। साथ ही अस्पताल की अपनी एक बड़ी लॉन्ड्री भी लगाई जाएगी। वहीं अस्पताल की सुरक्षा को देखते हुए आउटसोर्स पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति भी की जाएगी। अस्पताल परिसर को सोलर सिस्टम से जोड़ने के लिए हिम ऊर्जा को प्रस्ताव दिया जाएगा जिसके लिए विधायक संजय अवस्थी अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये और आरकेएस से 10 लाख की राशि दी जाएगी जबकि करीब 80 लाख रुपये की राशि प्रदेश सरकार से अनुदान के तौर पर ली जाएगी। जिसके लिए विधायक ने अधिकारियों को एक महीने के भीतर रिपोर्ट करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को जल्द ही चलाने की सहमति दी गई। बैठक में अस्पताल के आगे दो मंजिला पार्किंग बनाने की सहमति प्रदान की गई जिसके लिए विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 30 अगस्त तक रिपोर्ट तैयार करने आदेश दिए। निर्णय लिया गया कि अतिरिक्त स्टाफ आउटसोर्स पर भर्ती करने और 12 स्वच्छता मल्टी टास्क कर्मी के रूप में व दो पद जेओआईटी रखने की सरकार से सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सिविल अस्पताल कुनिहार में जल्द ही तीन अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही अस्पताल भवन के रखरखाव की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इसके अलावा कुनिहार में जल्द ही अस्पताल के लिए नया भवन बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। डेंटल चेयर तथा दो कंप्यूटर प्रिंटर सहित लगाने की अनुमति दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में सीसीटीवी और चिकित्सकों के लिए आवास बनाने की भी चर्चा की गई। बैठक में भवन पर संपत्ति एवं संस्थागत संरचना के मरम्मत रखरखाव एवं सुधार कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed