फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rocks are hanging at a dozen and a half locations between Danoghat and Bhararighat.

Solan News: दानोघाट से भराड़ीघाट तक डेढ़ दर्जन जगह पर लटक रहीं चट्टानें

Thu, 13 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rocks are hanging at a dozen and a half locations between Danoghat and Bhararighat.
नरेंद्र हांडा, ग्राउंड रिपोर्ट दाड़लाघाट
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

एनएच-205 के खतरनाक ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजामों की दरकार
रोजाना गिरते रहते हैं पत्थर व मलबा, फिर भी नहीं संभल रहा एनएचएआई
चट्टान गिरने की घटना के बाद उठे सवाल, एक व्यक्ति गवां चुका है जान

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला-मंडी एनएच पर भराड़ीघाट-दसेरन के समीप मंगलवार को एक कार पर चट्टान गिरने से शिमला के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद एनएच-205 पर खतरनाक मोड़ों और संभावित ब्लैक स्पॉट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इन दिनों एनएचएआई द्वारा भराड़ीघाट से नौणी तक फोरलेन निर्माण कार्य किया जा रहा है।
दानोघाट से भराड़ीघाट तक एनएच-205 पर कई खतरनाक और तीखे मोड़ हैं। इन स्थानों पर केवल सामान्य मोड़ दर्शाने वाले संकेतक लगाए गए हैं। वाहन चालकों को यह जानकारी नहीं दी जाती कि संबंधित स्थान खतरनाक मोड़ या संभावित ब्लैक स्पॉट है। ऐसे में चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए स्पष्ट चेतावनी संकेत आवश्यक हैं। बरायली झरना, कराड़ा गली, वेटरनरी दाड़लाघाट और छामला के समीप कई खतरनाक मोड़ हैं। चमाकड़ी की उतराई पर इंडियन पंप के समीप और डुगनियार के मोड़ भी संवेदनशील हैं। दसेरन पंचायत के लिंक रोड पर तीन मोड़ हैं, जिनमें दुर्घटना स्थल भी शामिल है। बरायली झरना के समीप का मोड़ विशेष रूप से संवेदनशील है क्योंकि यहां मकान और गांव भी बसा है।
विज्ञापन


इनसेट
स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मोड़ों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए। उनका मानना है कि इससे वाहन चालक अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे। खासकर संभावित ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त सुरक्षा संकेत और अन्य इंतजाम जरूरी हैं। मंगलवार की घटना के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सुरक्षा उपायों की आवश्यकता
फोरलेन निर्माण के कारण एनएच-205 की सड़क स्थिति और यातायात व्यवस्था में बदलाव आया है। इससे इन स्थानों पर सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीरता बरतने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई से निरीक्षण की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने को कहा है ताकि वाहन चालकों और सड़क किनारे बसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इनसेट
बरायली पंचायत के प्रधान कृष्ण चंद भट्टी ने कहा कि बरायली झरना के समीप स्थित खतरनाक मोड़ के पास मकान और गांव भी बसा हुआ है। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज करना आने वाले समय में गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इसे ठीक किया जाना चाहिए। कई जगह ऐसी है जहां पर बार-बार मलबा आ रहा है। निर्माण कंपनी ने आधी कटिंग कर उसे छोड़ दिया।

इनसेट
दाड़लाघाट पंचायत के प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने कहा कि कराड़ा गली, वेटरनरी दाड़लाघाट, छामला और बाघल होटल समेत अन्य खतरनाक मोड़ों पर भी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। इन स्थानों पर वाहन चालकों के लिए स्पष्ट और पर्याप्त संकेतक होना जरूरी है ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो सके।

इनसेट
चमाकड़ी पंचायत प्रधान नरेंद्र हांडा ने कहा कि मंगलवार को चट्टान गिरने से हुई मौत की घटना को चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए। यदि समय रहते एनएच-205 के इन खतरनाक स्थानों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अभी भी कई जगहों पर खतरनाक चट्टानें सड़क के ऊपर खड़ी है।


इनसेट
दाड़लाघाट पंचायत के उपप्रधान हेमराज गौतम एनएच-205 पर दानोघाट से भराड़ीघाट तक मौजूद इन खतरनाक मोड़ों को चिह्नित कर वाहन चालकों को पहले से खतरे की जानकारी देने वाले स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए। बरसात और फोरलेन निर्माण के बीच इन स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संबंधित विभाग को सभी संभावित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने चाहिए।

नरेंद्र हांडा, ग्राउंड रिपोर्ट दाड़लाघाट

नरेंद्र हांडा, ग्राउंड रिपोर्ट दाड़लाघाट

नरेंद्र हांडा, ग्राउंड रिपोर्ट दाड़लाघाट

नरेंद्र हांडा, ग्राउंड रिपोर्ट दाड़लाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed