फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drain dug up in front of shops on Baddi-Sai Road; shopkeepers distressed.

Solan News: बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोद दी नाली, दुकानदार परेशान

Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drain dug up in front of shops on Baddi-Sai Road; shopkeepers distressed.
बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद
दुकान तक रास्ता भी हुआ बंद, अब रास्ता न होने से नहीं पहुंच रहे ग्राहक
विज्ञापन

दुकान के आगे सरिये खड़े होने से दुर्घटना का भी खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी साई मार्ग को चौड़ा व पक्का करने का कार्य चला हुआ है। ठेकेदार ने पहले बिजली के खंभे शिफ्ट किए उसके बाद नाली खोदी जा रही है। नाली के साथ सरिए खड़े कर दिए है जिससे दुकान पर ग्राहक आना बंद हो गया है। पहले से मंदी की मार झेल रहे दुकानदार अभी कई दिन तक इस परेशानी को झेलना पड़ेगा। बद्दी साई मार्ग 8.60 करोड़ से चौड़ा व रिपेयर हो रहा है। इसका काम ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। पहले बिजली बोर्ड के पोल को शिफ्ट किया गया अब नाली को दुकानों के साथ ही शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में दावत चौक से गोल मार्केट तक नाली बनाने का कार्य चल रहा है। दुकान के आगे नाली खोदने से दुकानदारी पूरी तरह से ठप हो गई है। दावत चौक से गोल मार्केट तक दो सौ दुकानें इसके जद में आ गई है।
इन दुकानों के नाली खोदी गई है और नाली के साथ लोहे के सरिये खड़े कर दिए है। जिससे ग्राहक आने बंद हो गया है। पहले बद्दी साई मार्ग पर तंग होने से कोई वाहन नहीं रुकता था जिससे पहले ही बद्दी साई मार्ग पर दुकानदार मंदी के मार झेल रहे है। अब एक और नहीं समस्या पैदा हो गई है। पिछले दस दिनों से इन दुकानदारों के पास कोई भी ग्राहक नहीं आया है।
विज्ञापन


इनसेट
व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडसल ने कहा कि पिछले दस दिनों दुकानों को आगे नाली खुदने व सरिये खड़े होने से कोई भी ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे दुकानदार खाली बैठे है। पहले ही बद्दी साई मार्ग पर सड़क तंग होने से कोई भी गाड़ी नहीं रुकती थी। इस समस्या को लेकर जल्द ही दुकानदार नगर निगम के आयुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दुकानदार बिट्टू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दुकानें किराये पर ली हुई है। दुकानदारी ठप होने से पिछले तीन माह से दुकानदार किराया भी नहीं दे पा रहे है। अगर यही हाल रहा तो दुकानें बंद करनी पड़ेंगी। दुकानों के आगे सरिये खड़े होने से दुर्घटनाओं को खतरा बना हुआ है। दुकानदार अपनी दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा है। जब दुकानदार ही दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा है तो ग्राहक कैसे आएंगे।

इनसेट
दुकानदार मयंक ने बताया कि बरसात में इस काम को शुरू किया है। जिससे नालियों में पानी भर रहा है। ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने का कोई रास्ता न मिलने से लोग रेहड़ी-फड़ी से सामान खरीद रहे है। वहीं बिजली के पोल भी सही तरीके से शिफ्ट नहीं किए गए है। जिससे अब नाली बनाने में भी दिक्कत आ रही है।


इनसेट
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि किसी भी काम को पूरा करने के लिए वक्त लगता है। शुरू में दावत चौक से इसे शुरू किया गया है। लगातार काम चला हुआ है। जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार नाली पर लेंटर पड़ जाएगा तो दुकानदारों को सभी समस्याओं को हल हो जाएगा। - अंकुर ठाकुर, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

बद्दी साई मार्ग पर दुकानों के आगे खोदी गई नाली- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed