सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp on road safety

Solan News: एएसआई ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कंडाघाट पुलिस थाना से एएसआई सोहन लाल और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने की। सड़क सुरक्षा सप्ताह में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी व इसके महत्व के बारे में बताया। इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन विभाग की ओर से तैयार की गई सड़क सुरक्षा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई जिससे विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी मिली। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को परवाणू-शिमला राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों और सावधानियों के बारे में बताया गया। एएसआई सोहन लाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन बिना हेलमेट न चलाएं। चाैपहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य पहनें। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने के महत्व पर जोर दिया। इसके उपरांत हेड कांस्टेबल भूपेंद्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न सड़क यातायात संकेतों (ट्रैफिक साइन) के बारे में जानकारी दी। सारथी एप के उपयोग की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed