{"_id":"698c764782507553d905aed5","slug":"severage-line-to-be-built-solan-news-c-176-1-ssml1042-163053-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर के वार्डों में मिलेगी सीवरेज लाइन की सुविधा, नगर निगम खर्च करेगा 7.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर के वार्डों में मिलेगी सीवरेज लाइन की सुविधा, नगर निगम खर्च करेगा 7.50 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग को 1.50 करोड़ का बजट पहले ही जारी, जल्द शुरू होगा कार्य
जोन-ए में होगा कार्य, 5.50 करोड़ से दधोग में बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नगर निगम की ओर से 7.50 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इसमें से 1.50 करोड़ रुपये की राशि जल शक्ति विभाग को पहले ही दी जा चुकी है। नगर निगम हाल की ही में हुई आम सभा में पार्षदों ने अन्य राशि देने पर सहमति जताई है। जल शक्ति विभाग को पैसा देने के बाद कार्य भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, पहले चरण में वार्डों में आंशिक तौर पर सीवरेज लाइन बिछेगी।
इसमें जोन-ए में अधिक वार्ड कवर किए जाएंगे। जल शक्ति विभाग की ओर से मेपिंग भी की गई है। खास बात यह है कि जब कार्य शुरू होगा उस दौरान भी चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। दधोग में 5.50 करोड़ रुपये में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। वहीं, जल शक्ति विभाग की ओर से भी अलग से 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वच्छ भारत मिशन को भेजा गया है। अगर स्वीकृति मिल जाती है और बजट की उपलब्धता होती है तो जोन-ए समेत साथ लगते अन्य वार्ड भी सीवरेज लाइन से कवर हो जाएंगे। गौर रहे कि शहर में सीवरेज लाइन की मांग की जा रही है। अभी मात्र कुछ ही वार्ड सीवरेज लाइन से जुडे़ हुए हैं। साइंटिस्ट कॉलोनी के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है। अब पूरे शहर को कवर करने का कार्य किया जाएगा ताकि सीवेज गंदगी से शहर मुक्त हो सके। शहर का चंबाघाट, चार, आठ, नौ, दस, छह वार्ड का हिस्सा सीवरेज लाइन से जोड़ा जाना है।
इनसेट
डी-जोन में शहर का आंशिक हिस्सा
डी जोन में शामती, साइंटिस्ट कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी और वार्ड 6, 9, 10, 11 व 15 का आंशिक क्षेत्र शामिल किया गया है। वर्ष 2008 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में कुल 1100 परिवारों को सीवरेज से जोड़े जाने का लक्ष्य था, लेकिन 2025 तक 650 परिवार ही इस योजना से जुड़ पाए थे। इस लाइन से जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों को फार्म भरने का आग्रह किया गया था। नगर निगम की ओर से भी लोगों से आग्रह किया गया था।
इनसेट
लोगों से फार्म भरने का आग्रह
नगर निगम ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे जल्द सीवरेज कनेक्शन से जुड़ने के लिए फार्म भरकर जल शक्ति विभाग के पास जमा करवा दें। इससे लाइन बिछाने के साथ-साथ ही कनेक्शन देने में सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के कार्यालय में भी फार्म भरे जा रहे हैं।
इनसेट
आम सभा की बैठक में सीवरेज लाइन बिछाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द ही 7.50 करोड़ रुपये की राशि जल शक्ति विभाग को दी जाए ताकि वार्डों में कार्य शुरू हो सके। सरकार को सीवरेज लाइन समेत अन्य कार्य के लिए 188.92 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार करके सौंपी है। यह डीपीआर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दी गई है। उम्मीद है कि जल्द बजट भी नगर निगम को मिल जाएगा।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम, सोलन
Trending Videos