सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi police seized 7.29 grams of chitta from a car, two accused arrested

Solan News: बद्दी पुलिस ने कार से पकड़ा 7.29 ग्राम चिट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


बद्दी (सोलन)। पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मानपुरा पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति खरूणी क्षेत्र में कार में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिवालिक साइंस स्कूल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक क्रेटा कार को मौके पर काबू किया। कार की तलाशी के दौरान 7.29 ग्राम चिट्टा और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। मौके पर ही दोनों आरोपियों मोहन लाल उर्फ गंजू निवासी डुमनवाला और नरेश कुमार उर्फ मोनू निवासी मलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed