{"_id":"69d90932cea572c76d02e0c7","slug":"parwanoo-urban-bank-opened-486-new-accounts-in-one-day-on-its-foundation-day-solan-news-c-176-1-sln1010-166991-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू अर्बन बैंक स्थापना दिवस पर एक दिन में खोले 486 नए खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू अर्बन बैंक स्थापना दिवस पर एक दिन में खोले 486 नए खाते
विज्ञापन
परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटिड की सोलन शाखा में 29वें स्थापना दिवस के अवसर मौजूद लोग। स्रो
विज्ञापन
मुख्य कार्यालय परवाणू में मनाया गया बैंक ने अपना 29वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। दी परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने मुख्य कार्यालय परवाणू में अपना 29वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन आरएल बहल ने की।
उन्होंने कहा कि 29वां स्थापना दिवस पर बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा कुल 486 नए खाते खोले गए। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण अरोड़ा ने बैंक के ॉग्राहकों, शेयरधारकों और कर्मचारियों का वर्षों से मिले निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
अधिकारियों ने बैंक द्वारा शुरू की गई नवीनतम सेवाओं और सुविधाओं पर प्रकाश डाला, जिनमें एटीएम सेवाएं, क्यूआर कोड सुविधा, आरटीजीएस, एनईएफटी और अन्य ग्राहक-हितैषी पहल शामिल हैं। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि बैंक का कुल व्यवसाय 511 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जो इसके निरंतर विकास और क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है। इस अवसर पर आरएल बहल ने बैंक की सभी ग्राहकों को प्रभावी, त्वरित और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का समापन बैंक के सहायक महाप्रबंधक महेश मित्तल ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।
Trending Videos