{"_id":"69d908d3838ba3076f0c3c83","slug":"show-cause-notice-issued-to-officials-who-were-absent-from-the-meeting-of-the-grievance-redressal-committee-solan-news-c-176-1-ssml1044-167004-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिकायत निवारण कमेटी की बैठक से नदारद अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिकायत निवारण कमेटी की बैठक से नदारद अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
बद्दी में शिकायत निवारण समिति की बैठक करते हुए विधायक राम कुमार चौधरी- संवाद।
विज्ञापन
विधायक राम कुमार की अध्यक्षता में हुई दून की शिकायत निवारण कमेटी की बैठक
बिना एनओसी के तैयार करने वाले मकानों को कार्रवाई करने को कहा
विधायक राम कुमार की अध्यक्षता में हुई शिकायत निवारण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)।
विधायक राम कुमार की अध्यक्षता में दून की शिकायत निवारण के लिए बैठक का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिन विभागों के प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
बैठक में बीबीएनडीए की सीईओ, परिवहन निगम के आरएम, कृषि, वन, भू संरक्षण विभाग एचपीएसआईडीसी व लोनिवि कसौली के अधिकारी न पहुंचने पर उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। विधायक ने कहा कि जिन ठेकेदारों ने काम पूरा नहीं किया है उनसे जवाब मांगा है और जिन लोगों के टेंडर लेकर काम शुरू नहीं किया उनसे भी अधिकारियों को जवाब मांगने को कहा गया है।
विधायक ने कहा कि कुछ लोगों ने बिना एनओसी के मकान तैयार कर दिए हैं और उसके बाद बिजली के मीटर भी लगा दिए गए। ऐसे लोगों की टीसीपी को जांच करने की कहा गया। उद्योगों में भवन निर्माण के दौरान सेट बैक नहीं छोड़ा जाता है। जब आग की घटना होती है तो दमकल विभाग को अपना फायर टेंडर वहां पर पहुंचना कठिन हो जाता है। ऐसे उद्योगों के जांच कर की जाए इसके लिए सरकार ने एक कमेटी बनाने को कहा गया था लेकिन अभी तक कोई कमेटी नहीं बनी है, जिससे उद्योगों में घटनाएं लगातार जारी है।
प्रदूषण को कम करने के लिए विधायक ने सभी उद्योगों से कहा कि सीएनजी लाइन आने पर सभी उद्योगों में इसका प्रयोग किया जाए। उद्योगों में भट्ठी जलाने के लिए कोयला व अन्य धान की हस्क का प्रयोग न करें इससे प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही उन्होंने दून के साथ लगते खड्डों के पानी के सैंपल व उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी के सैंपल लेने को कहा गया, जिससे यहां पर प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों को खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि बीबीएन में प्रदूषण को कम करने के लिए 20 हजार पौधे लगाने की जरूरत है। 30 हेक्टेयर जमीन में यह पौधे लगे तो तभी इसका यहां के प्रदूषण कम होगा। विधायक ने विद्युत बोर्ड को साईं रोड एवं मलपुर क्षेत्र के लिए विशेष योजना तैयार करने और ट्रांसफार्मरों पर फील्ड स्टाफ के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, वनमंडलाधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव, कुनिहार राजकुमार, उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन गोपाल चौहानऔर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा जन शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -
कमेटी गठित करने के निर्देश
विधायक ने एसडीएम बद्दी की अध्यक्षता में बद्दी क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में रोजगार की स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्य करते हुए उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन करेगी और प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रावधान का सख्ती से पालन सुनिश्चित बनाएगी। इस दिशा में संबंधित विभागों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों, सब्जी मंडी बद्दी एवं झाड़माजरी मार्ग के आस-पास अतिक्रमण कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा।
Trending Videos