{"_id":"6a6a05fdfc7224dc52042bfa","slug":"big-trall-stuck-in-road-solan-news-c-176-1-sln1014-175196-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन-सुबाथू मार्ग पर देवठी के पास ट्राला फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन-सुबाथू मार्ग पर देवठी के पास ट्राला फंसने से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कराया यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सोलन-सुबाथू मुख्य मार्ग पर देवठी के समीप बुधवार को एक बड़ा ट्राला तीखे मोड़ पर मुड़ते समय सड़क के बीचोबीच फंस गया। इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ट्राला बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे देवठी के पास पहुंचा। सड़क का मोड़ अत्यधिक तीखा और संकरा होने के कारण लंबा ट्राला उसे पार नहीं कर सका और दोनों तरफ की सड़कों के बीच में ही अटक गया। भारी मशीनों और क्रेन की मदद से करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूर्वाह्न 11:00 बजे ट्राले को सड़क से हटाया जा सका। इसके बाद ही मार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारु रूप से शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि जाम से परेशान कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर ट्राले के नीचे से रेंगकर निकल रहे हैं।