फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   crime news solan

Solan News: मामूली विवाद में महिला की मौत मामले में क्राइम सीन रीक्रिएट

Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस ने की निशानदेही, मृतक महिला का गांव में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

आरोपी का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया गया सीटी स्कैन
अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने उठाई निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत शहरोल के कुईरू गांव में मामूली विवाद के दौरान महिला की मौत के मामले मेंआरोपी को मेडिकल के लिए अर्की पुलिस क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर गई, जहां पर उसका सीटी स्कैन करवाया गया। उसके बाद घटनास्थल पर निशानदेही के लिए कुईरू गांव पहुंचे और क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड वीरवार को पूरा होगा और उसे दोबारा से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें बीते सोमवार देर शाम करीब 9 बजे उपमंडल अर्की के ग्राम पंचायत शहरोल के गांव कुईरू निवासी हरदीश कुमार उर्फ हनी पुत्र विजय सिंह रास्ते में बैठा था। उसने शुभम का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर शुभम की मां मीना मौके पर पहुंचीं और दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी हरदीश ने महिला को धक्का दे दिया और वह डंगे से करीब 10 फीट नीचे गिर गई। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अर्की ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सोलन टी साई वर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक महिला की बेटी पूजा भी अंतिम संस्कार के लिए अपने मायके में पहुंची। वह गोवा के एक निजी होटल में नौकरी करती हैं। गांव के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed