{"_id":"6a6b015ebb528c355c0dc8e5","slug":"video-cm-sukhu-flags-off-new-electric-buses-from-kyarighat-solan-for-different-districts-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Electric Bus: मुख्यमंत्री सुक्खू ने क्यारीघाट से नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Electric Bus: मुख्यमंत्री सुक्खू ने क्यारीघाट से नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:18 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सोलन जिले के क्यारीघाट से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
पिछले कुछ समय से नई इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से सोलन पहुंच रही थीं। इनमें से कुछ बसों को पहले ही विभिन्न जिलों के लिए आवंटित किया जा चुका था, जबकि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इन बसों के संचालन का औपचारिक शुभारंभ किया।
राज्य सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और अधिक सुविधाजनक बनाना है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।