{"_id":"6a69ffb466dca24f070cbb97","slug":"cctv-in-railway-stations-solan-news-c-176-1-ssml1040-175228-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कालका-शिमला रेललाइन पर लगाए जाएंगे 170 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कालका-शिमला रेललाइन पर लगाए जाएंगे 170 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका से शिमला तक सभी स्टेशनों पर 10-10 कैमरे लगाने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। उत्तर भारत के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक एआई सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। रेल मंत्रालय यह व्यवस्था कर रहा है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन के सभी स्टेशनों पर 170 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के इस इंतजाम को रेलटेल कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इन आधुनिक कैमरों से स्टेशनों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। प्रत्येक स्टेशन पर दस कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि, छोटे स्टेशनों पर वहां की स्थिति के अनुसार कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से चोरी और किसी भी अप्रिय घटना पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सकेगी। रेलगाड़ी के स्टेशन पर रुकने के दौरान भी सीसीटीवी की निगरानी बनी रहेगी। रेल मंत्रालय के इस निर्णय का यात्रियों ने स्वागत किया है।
रेल मंत्रालय देश के 75 स्टेशनों का पुनर्निर्माण कर चुका है। इसी तर्ज पर कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। सीसीटीवी कंपनी ट्रांसलाइन टेक्नोलॉजी के परियोजना प्रबंधक प्रणव शर्मा ने बताया कि हर स्टेशन पर दस सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये हाईटेक सीसीटीवी कैमरे एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) सुविधाओं से लैस हैं। ये कैमरे स्पर्श सीसीटीवी ब्रांड के हैं, जो मेक इन इंडिया पहल का हिस्सा हैं। इनकी उच्च गुणवत्ता से पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी संभव होगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।