फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP sends memorandum to Governor over delay in notification of municipal corporations

Solan News: नगर निगमों की अधिसूचना में देरी पर भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मामले में हस्तक्षेप की मांग, भाजपा समर्थित निगमों में नहीं की अधिसूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सोलन, धर्मशाला और मंडी नगर निगमों के महापौर व उपमहापौर की अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा ने इस देरी को प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न बताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश के चारों नगर निगमों सोलन, धर्मशाला, मंडी और पालमपुर के चुनाव 17 मई को हुए थे। इनके परिणाम 31 मई को घोषित किए गए। सभी नगर निगमों में महापौर और उपमहापौर का निर्वाचन भी हो चुका है।
भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि समर्थित सोलन, धर्मशाला और मंडी नगर निगमों में अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। वहीं, कांग्रेस समर्थित पालमपुर नगर निगम में सभी औपचारिकताएं 6 जुलाई को पूरी कर सामान्य सभा भी आयोजित की जा चुकी है। भाजपा ने कहा कि इस असामान्य देरी के कारण तीनों नगर निगमों के निर्वाचित महापौर और उपमहापौर अपने वैधानिक अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पा रहे। इससे विकास कार्य और जनहित से जुड़े निर्णय प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि संविधान का अनुच्छेद 14 और शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित संविधानिक प्रावधान सभी निर्वाचित संस्थाओं के साथ समान व्यवहार की अपेक्षा करते हैं। एक नगर निगम की प्रक्रिया समय पर पूरी होना और अन्य तीन की अधिसूचना बिना किसी स्पष्ट कारण के लंबित रखना लोकतांत्रिक जनादेश की भावना के विपरीत है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। संबंधित विभाग और अधिकारियों से देरी के कारणों पर जवाब-तलब कर अधिसूचनाएं तत्काल जारी करवाएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और विकास कार्य शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed