{"_id":"6a573e6918f9f25c2405c440","slug":"video-parwanoo-apple-market-trailer-collides-with-three-trucks-driver-injured-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Parwanoo Accident: सेब मंडी के पास बेकाबू ट्राला तीन ट्रकों से टकराया, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parwanoo Accident: सेब मंडी के पास बेकाबू ट्राला तीन ट्रकों से टकराया, चालक घायल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:31 PM IST
Link Copied
परवाणू स्थित सेब मंडी के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में बेकाबू ट्राला तीन खड़े ट्रकों से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दो ट्रकों को गंभीर क्षति पहुंची, जबकि ट्राला चालक घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद ईएसआई अस्पताल, परवाणू पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला अनियंत्रित होकर ट्रकों से टकरा गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।