फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information about the schemes given in the Panchayats of Dharampur

Solan News: धर्मपुर की पंचायतों में दी योजनाओं की जानकारी

Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Information about the schemes given in the Panchayats of Dharampur
विकास खंड कंडाघाट की पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जा
न्यूज डायरी...
विज्ञापन


धर्मपुर की पंचायतों में दी योजनाओं की जानकारी
धर्मपुर (सोलन)। सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल सप्तक कला रंग मंच के कलाकारों की ओर से धर्मपुर विकास खंड की गुल्हाड़ी व जंगेशु पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विधवा पुनर्विवाह योजना व मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के उप प्रधान दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य अनिता देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
-----
सतडोल व वाकना पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कंडाघाट (सोलन)। सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल झंकार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मंगलवार को कंडाघाट विकास खंड की सतडोल व वाकना पंचायत में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर योजना के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन

----
दाड़लाघाट सेवा दल समिति ने भंडारा किया स्थगित
दाड़लाघाट (सोलन)। प्रशासन की ओर से श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित किए जाने के बाद श्रीखंड सेवा दल समिति दाड़लाघाट ने भीम तलाई में आयोजित होने वाले अपने निशुल्क भंडारे को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समिति के प्रधान प्रेम ठाकुर, मुकेश शुक्ला, सनी चंदेल ने बताया कि श्रीखंड सेवादल समिति दाड़लाघाट पिछले 10 वर्षों से श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान भीम तलाई में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा दोबारा शुरू होने संबंधी प्रशासनिक निर्णय के बाद ही भंडारे की नई तिथि घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर लग रहे जाम से लोग परेशान
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बाहर रोजाना लग रहे जाम के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। यहां तंग सड़क और अवैध पार्किंग जाम लगने का मुख्य कारण बनती जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जहां पिछले माह आपातकालीन वार्ड के बाहर कर्मचारियों को अपने वाहन खड़े न करने के सख्त निर्देश दिए थे, वहीं अब कर्मचारियों की ओर से उन निर्देशों का उल्लंघन शुरू हो गया है। अस्पताल के बाहर सड़क पर भी चारों ओर अवैध पार्किंग पर खड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के आसपास कहीं भी मरीजों और तीमारदारों के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे में उन्हें वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि यहां जल्द पार्किंग का निर्माण होना चाहिए। संवाद

शहर में अभी भी कई वार्डों में पानी के लिए तरसे लोग
सोलन। शहर के कई वार्ड में अभी भी पानी की सप्लाई समय पर नहीं हो रही है। इस कारण वहां रहने वाले लोगों को पानी के लिए हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि नगर निगम को मंगलवार को 80 लाख लीटर पानी पहुंचा बावजूद इसके कई वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं मिला। लोगों का कहना है कि उनके वार्डों में यदि सप्लाई होती है, तो भी काफी कम ही पानी मिल रहा है। लोगों ने मांग की है कि निगम को पानी की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। संवाद


बारिश के बाद धंसने लगी सड़क
कसौली (सोलन)। विधानसभा क्षेत्र कसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चामियां में चामियां-बांध-पट्टा की हालत खस्ता होती जा रही है। बारिश के बाद यहां लगभग 250 से 300 मीटर तक सड़क धंसने लगी है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क पर वर्षा के पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लगातार सड़क की नींव को कमजोर कर रहा है। इसके चलते सड़क कई स्थानों पर धंस रही है और यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं करवाई गई तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग को इस ओर जल्द ध्यान देना चाहिए। संवाद

विकास खंड कंडाघाट की पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जा

विकास खंड कंडाघाट की पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed