फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh girl Isha won bronze medal in under-23 wrestling

Solan News: नालागढ़ की ईशा ने अंडर-23 कुश्ती में जीता कांस्य पदक

Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nalagarh girl Isha won bronze medal in under-23 wrestling
महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली छात्रा का ढांग निहली पंचायत में पहुंचने पर किया स्वागत-स
युवा पेज के लिए....
विज्ञापन

नालागढ़ की ईशा ने अंडर-23 कुश्ती में जीता कांस्य पदक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में हुई थी प्रतियाेगिता
गांव में पहुंचने पर ईशा का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ की खिलाड़ी ईशा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अंडर 23 महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि के बाद नालागढ़ उपमंडल के उनके गांव ढांग निहली पहुंचने पर पंचायत ने उनका भव्य स्वागत किया। ईशा ने 55 किलो भार वर्ग में यह पदक जीतकर नालागढ़ और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव ढांग निहली पहुंचने पर पंचायत सदस्यों ने ईशा को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
ईशा एक निर्धन परिवार से आती हैं और उनके पिता बीबीएन में एक निजी कंपनी में टैक्सी चलाते हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष और हनुमान सतवीर अखाड़ा बागबानियां के संचालक कुलदीप राणा ने भी ईशा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईशा ने दिन-रात मेहनत करके राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में यह सफलता हासिल की है। राणा ने ऐसी बालिकाओं को प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस प्रतियोगिता में देशभर की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान हरप्रीत सैनी, महेंद्र सिंह, रामगोपाल, जोगा सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। लघु उद्योग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, इंदरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह और राजकुमार ने भी छात्रा का सम्मान किया। पंचायत प्रधान हरप्रीत सैनी ने ईशा की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed