{"_id":"6a56444b15602b2bd20e62ea","slug":"health-check-up-of-67-people-at-a-camp-in-gurumajra-solan-news-c-176-1-ssml1044-173956-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुरुमाजरा में शिविर में जांचा 67 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुरुमाजरा में शिविर में जांचा 67 लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
गुरुमाजरा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर मे रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से गुरुमाजरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर (ओपीडी) का आयोजन किया। शिविर के दौरान कुल 67 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में गर्भवती एवं धात्री माताओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान डॉ. अंजली गोयल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा वर्तमान बरसात के मौसम में बढ़ रहे फंगल संक्रमण के मामलों को देखते हुए ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि त्वचा को साफ एवं सूखा रखें, भीगे हुए कपड़े तुरंत बदलें, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, तौलिया एवं कपड़े साझा न करें और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान ने मरीजों का पंजीकरण, रक्तचाप एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की, जबकि दिनेश कुमार ने शिविर के सफल संचालन, मरीजों के समन्वय एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संवाद