{"_id":"6a30555f6b395c6a6402217d","slug":"color-in-the-colors-of-patriotism-and-folk-culture-solan-news-c-176-1-ssml1040-171692-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: देशभक्ति और लोक संस्कृति के रंगों में रंगा चायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: देशभक्ति और लोक संस्कृति के रंगों में रंगा चायल
विज्ञापन
चायल में आयोजित मेले के दौरान हुई बारिश में टेंट के नीचे रुके लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबा सिद्ध मेले के दूसरे दिन बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी दिखा भारी उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला बाबा सिद्ध के दूसरे दिन चायल क्षेत्र में संस्कृति, कला और खेल का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले के दूसरे दिन क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी।
स्कूली बच्चों की ओर से तैयार किए गए कार्यक्रमों में विविधता देखने को मिली। बच्चों ने कई विषयों पर अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इसमें देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत गीत और नृत्य, हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक नृत्यों की झलक, समाज को जागरूक करने वाले संदेशप्रद नाटक और प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कपिल शालीमठ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों के हुनर और उनकी शानदार प्रस्तुतियों की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी बच्चों, उनके मार्गदर्शक अध्यापकों और मेला आयोजकों को बधाई दी। मेले के दौरान जहां एक तरफ सांस्कृतिक मंच सज रहा था, वहीं दूसरी तरफ खेल प्रतियोगिताओं का भी रोमांचक दौर चला। कबड्डी और वॉलीबाल सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में स्थानीय व बाहरी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता और उपविजेता टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
तेज बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं का उत्साह
दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इस मूसलाधार बारिश के कारण मेले की गतिविधियों और कार्यक्रमों में कुछ समय के लिए व्यवधान जरूर उत्पन्न हुआ, जिससे वहां पहुंचे श्रद्धालुओं और दर्शकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस खराब मौसम के बावजूद लोगों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्ध के दरबार में माथा टेका और मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने पर मेले की रौनक और अधिक बढ़ जाएगी।