{"_id":"6a30557f273c744bb107eb9e","slug":"interstate-drug-network-exposed-291-lakh-banned-drugs-recovered-solan-news-c-176-1-ssml1040-171657-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.91 लाख प्रतिबंधित दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.91 लाख प्रतिबंधित दवाएं बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने की कार्रवाई,कांगड़ा और मध्य प्रदेश तक फैली थी सप्लाई चेन, तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस जिला बद्दी ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बहुत बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने हिमाचल के कांगड़ा और मध्य प्रदेश तक फैली नशीली दवाओं की सप्लाई चेन का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।
यह पूरा मामला 8 मई 2026 को पुलिस थाना बद्दी में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बद्दी के सालासर कांप्लेक्स में छापेमारी की थी, जहां से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिली थीं। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। शुरुआती जांच में आरोपियों के पास से 1,61,920 ट्रामाडोल टैबलेट और 61,164 अल्प्राजोलाम टैबलेट बरामद की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर बद्दी पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालनी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नशीली दवाओं की एक खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां भेजी थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संबंधित कंसाइनमेंट को तुरंत होल्ड करवाया और 17 मई को वापस (रिकॉल) मंगाया। जांच करने पर इस खेप से 3,290 प्रीगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए।
मध्य प्रदेश के जबलपुर तक पहुंचे पुलिस के हाथ
पुलिस की जांच यहीं नहीं रुकी। पता चला कि आरोपियों ने नशीली दवाओं की एक और बड़ी खेप मध्य प्रदेश के जबलपुर भेजी थी। बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जबलपुर भेजे गए कंसाइनमेंट को भी ट्रेस किया और इसे रिकॉल कराकर वापस मंगवाया। इसके बाद की गई जांच में 65,357 अल्प्राजोलाम टैबलेट और बरामद की गईं।
विज्ञापन
वित्तीय लेन-देन की जांच
बद्दी के पुलिस एसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले में ड्रग मनी और वित्तीय लेन-देन की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस अवैध काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायरों और इसके आर्थिक लाभार्थियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती से जारी रहेगा।