{"_id":"69d4f849159e42104e019c4d","slug":"district-level-himachal-day-function-at-thodo-ground-on-14th-solan-news-c-176-1-ssml1041-166729-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर समारोह 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर समारोह 14 को
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस, गृह रक्षक जवानों समेत एनएसएस और एनसीसी की होगी परेड
उपायुक्त ने बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को सोलन के ठोडो मैदान में होगा। यह निर्णय उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। इसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। हालांकि अभी मुख्य अतिथि का नाम तय नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 11:00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह में पुलिस व गृह रक्षक जवानों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, आपदा मित्र सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। इस अवसर पर स्कूलों व अन्य संस्थानों द्वारा हिमाचल तथा विशेष रूप से सोलन की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त संबंधित विभागों को समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शहीदी स्मारक की साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, मंच और मैदान की सजावट सहित सभी प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों और अन्य संस्थानों की रिहर्सल 10 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे शूलिनी मंच पर आयोजित की जाएगी। बैठक की कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने किया।
Trending Videos