सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information about nutritious food for pregnant women

Solan News: गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Information about nutritious food for pregnant women
बद्दी के स्वराज माजरा गाव में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती स्थानीय म
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वराज माजरा केंद्र में शिविर आयोजित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बद्दी के स्वराज माजरा उप-स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण को कम करना और समुदाय में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन आईआरजी संस्था के सहयोग से किया गया। इसमें उप-स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की गईं। इस अवसर पर आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा एवं सुषमा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने माताओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच, आयरन व कैल्शियम की गोलियों का सेवन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं को नवजात शिशु के लिए जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने और शिशु के समुचित विकास के लिए सही पोषण व स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माताओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें समय-समय पर अपने बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed