सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PWD subdivision to be built in Doon's hilly region: Vikramaditya

दून के पहाड़ी क्षेत्र में बनेगा पीडब्ल्यूडी का उपमंडल : विक्रमादित्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
PWD subdivision to be built in Doon's hilly region: Vikramaditya
दून विधानसभा क्षेत्र के कुठाड़ स्कूल में इंडोर स्टेडियम के आधारशिला कार्यक्रम के दौरान जन समस्या
विज्ञापन
मंत्री ने कुठाड़ में सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द निपटारे के निर्देश
Trending Videos

कुठाड़ स्कूल में इंडोर स्टेडियम के लिए 69 लाख जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वह मंगलवार को दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में 69 लाख रुपये जारी किए गए हैं। प्राक्कलन के अनुसार शेष राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भविष्य में विभाग का पृथक उपमंडल भी सृजित किया जाएगा। इससे विकास कार्यों का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के पहले फेज में 2300 करोड़ रुपये की लागत से 1500 किलोमीटर सड़कों को स्वीकृति दी गई है। दूसरे फेज में हिमाचल प्रदेश के लिए 1100 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कुठाड़ बाजार के स्तरोन्नयन के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
मंत्री ने इसके बाद कुठाड़ स्थित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27 समारोह की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल, वक्तृत्व कला, विवाद समाधान और टीम वर्क जैसे गुण विकसित करने में सहायक होते हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सोलन के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा अरुण सैन, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशासी अभियंता गुरमिंदर सिंह राणा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चंद शर्मा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रीता गुप्ता, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुलभूषण गुप्ता, कुठाड़ स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा तथा टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed