{"_id":"699761cb2df84200e10d2868","slug":"gas-companys-arbitrariness-forcibly-imposing-pipe-costing-rs-180-along-with-cylinder-solan-news-c-176-1-sln1003-163538-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गैस कंपनी की मनमानी, सिलिंडर के साथ 180 रुपये की जबरदस्ती थोपी जा रही पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गैस कंपनी की मनमानी, सिलिंडर के साथ 180 रुपये की जबरदस्ती थोपी जा रही पाइप
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस पाइप न लेने पर सिलिंडर की सप्लाई से भी कर रहे इन्कार, उपभोक्ता हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन शहर में गैस सप्लाई देने वाली इंडेन गैस पर उपभोक्ताओं ने मनमानी का आरोप लगाया है। शहरवासियों का कहना है कि गैस सिलिंडर बुक करवाने के साथ ही 180 रुपये में जबरदस्ती पाइप थोप दी जा रही है। लोग जब पाइप लेने से मना करते हैं तो सिलिंडर की सप्लाई देने से इनकार कर दिया जाता है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुक करवाना अब मुश्किल हो गया है और उन्हें सिलिंडर लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि अगर कोई नई पाइप लेने की बात कहता है, तो कंपनी उसे सिर्फ अपनी पाइप खरीदने के लिए कहती है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि अगर उपभोक्ता पाइप नहीं लेते हैं तो उन्हें सिलिंडर ही नहीं मिलेगा।उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर में इंडेन गैस की अधिकांश हिस्सों में सप्लाई है, लेकिन इस मनमानी के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग शिकायत कर चुके हैं कि अगर कंपनी इसी तरह का व्यवहार जारी रखती है तो वे एजेंसी बदल देंगे। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि कंपनी किसी भी उपभोक्ता को सिलिंडर देने से मना नहीं कर सकती। मामले में जांच की जाएगी।
दाड़लाघाट में सिलिंडर के 2.10 रुपये अधिक वसूले
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट से नवगांव क्षेत्र में मंगलवार को रसोई गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से अधिक धनराशि वसूलने और डिजिटल भुगतान स्वीकार करने से इन्कार करने का मामला सामने आया। शिकायत में बताया गया कि 17 फरवरी को गैस बुकिंग के बाद मोबाइल पर 917.90 रुपये का संदेश आया, लेकिन वितरण के समय संचालक ने नकद 920 रुपये वसूले। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनसे 2.10 रुपये अतिरिक्त लिए गए, जो अनुचित है। साथ ही, जब उपभोक्ताओं ने डिजिटल भुगतान से राशि देने का प्रयास किया, तो गैस वितरक ने साफ मना कर दिया। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित गैस संचालक को डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। शिकायतकर्ता राकेश कुमार, चंपादेवी, लीला देवी, प्रेमलता और कमलेश कुमार ने कहा कि नकदी न होने की स्थिति में डिजिटल भुगतान सुविधा न मिलने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है।
Trending Videos