{"_id":"6997623a4d79ef2ed50553d0","slug":"volunteers-were-given-information-on-financial-literacy-and-digital-fraud-solan-news-c-176-1-ssml1041-163551-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वयंसेवियों को दी वित्तीय साक्षरता व डिजिटल धोखाधड़ी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वयंसेवियों को दी वित्तीय साक्षरता व डिजिटल धोखाधड़ी की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में शुरू हुआ एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में कॉलेज के 44 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा और प्रो. पल्लवी चौहान ने इस शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिविर के पहले दिन पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक परीक्षित और गौरव ने मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आंतरिक गुणवत्ता, नशामुक्त भारत, अनुशासन, जिम्मेदार नागरिक बनने, सहनशीलता, स्वच्छता, साक्षरता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण देना है। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता गोयल ने इस शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्यतिथि डॉ. सुनीता गोयल ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को अनुशासन और मिलकर काम करने की प्रेरणा देता है, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करता है।
Trending Videos