{"_id":"69976228675c86413d00eea9","slug":"notice-issued-on-unauthorized-construction-in-himuda-houses-solan-news-c-176-1-ssml1041-163579-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमुडा के मकानों में अनधिकृत निर्माण पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमुडा के मकानों में अनधिकृत निर्माण पर नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर-5 में आवासीय ब्लॉकों में किए गए अनधिकृत निर्माण व बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। हिमुडा ने आवासीय ब्लॉकों में किए अनधिकृत निर्माण और बदलावों के खिलाफ सेक्टर-5 के कई मकान मालिकों को अनधिकृत निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। हिमुडा ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही अन्य सेक्टरों में भी इसी तरह के नोटिस जारी किए जाएंगे। परवाणू स्थित हिमुडा कार्यालय के सहायक अभियंता ई. रवि कुमार ने बताया कि सेक्टर-5 में कुछ मकानों में नियमों के विपरीत निर्माण और परिवर्तन पाए गए हैं, जिसके चलते संबंधित लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सेक्टरों में भी अनधिकृत निर्माण की जांच की जा रही है और वहां भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, जहां उन्हें हिमुडा के नियमों की जानकारी दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अपने अनधिकृत निर्माण को नियमित करवाना चाहता है, तो उसे पहले उस निर्माण को हटाना होगा। इसके बाद शिमला स्थित मुख्य कार्यालय से अनुमति लेकर नक्शा पास करवाना होगा और हिमुडा द्वारा निर्धारित दर के अनुसार शुल्क जमा करवाना होगा।
Trending Videos